Move to Jagran APP

हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री

भगवान श्रीकृष्ण ने सदकर्म करने की शिक्षा दी है : अर्जुन मुंडा 4 केएसएन 5ए 6 रू खरसावा के कुम्

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Mar 2018 06:29 PM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 06:29 PM (IST)
हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री
हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री

भगवान श्रीकृष्ण ने सदकर्म करने की शिक्षा दी है : अर्जुन मुंडा

loksabha election banner

4 केएसएन 5ए 6 रू खरसावा के कुम्हारसाही में स्थापित राधा-कृष्ण की प्रतिमा तथा संकीर्तन के धुलौट में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा।

संवाद सूत्र,खरसावा : खरसावा के रेंगोगोडा, कुम्हारसाही, सातारी समेत विभिन्न गावों में हरिनाम संकीर्तन में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए। रविवार को इन संकीर्तनों में धुलौट का आयोजन किया गया। धुलौट के साथ ही संकीर्तनों का समापन होता है। इस मौके पर राधा-कृष्ण की प्रतिमा पर रंग गुलाल अर्पण किया जाता है। साथ ही सभी भक्त भी रंग-गुलाल लगाते हैं। धुलौट पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा समेत सभी लोगों ने गुलाल लगाया। इस दौरान जम कर रंग व गुलाल उड़ाए गए। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, ज्ञानी साहू, लादुराम हेंब्रम, गणेश महतो, सुशील षाड़ंगी, प्रभा मंडल, सुधीर मंडल, साबो राउत, जीतेन घोडाई, विजय महतो, प्रदीप सिंहदेव, उदय सिंहदेव, विवेका प्रधान, ज्ञानी साहू, सुशील षाडं़गी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होने से मन को असीम शाति मिलती है और जन कल्याण के लिए आगे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को अच्छा कर्म करने की शिक्षा दी है। मनुष्य को अपना कर्म करना चाहिए। अच्छे कर्म का अच्छा परिणाम निकलता है। संकीर्तन में राधा-कृष्ण की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.