खरसावा मॉडल विद्यालय में योग शिविर का आयोजन
संवाद सूत्र,खरसावा : आनंद मार्ग के तत्वावधान में खरसावा के मॉडल स्कूल परिसर में योग शिविर क
संवाद सूत्र,खरसावा : आनंद मार्ग के तत्वावधान में खरसावा के मॉडल स्कूल परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रुप से विद्यार्थियों को योग प्रशिक्षक आचार्य गुणींद्रानंद अवधूत ने योग एवं आसन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थिर सुखम् आसनम् अर्थात् जो स्थिर पूर्वक आराम से जो किया जाए वह आसन है। शरीर और मन का संबंध बहुत घनिष्ठ है। उन्होंने कहा कि आसन का प्रभाव हमारे शरीर पर ग्रंथियों पर एवं मन पर पड़ता है। हमारे शरीर के हार्मोन के ज्यादा या कमी से हमलोग बीमार पड़ते हैं जिसको आसन से नियंत्रित किया जा सकता है। मन का अभिप्रकाश वृत्तियों के माध्यम से होता है और वृत्ति की प्रबलता शरीर के ग्रंथियों के ऊपर निर्भर करती है। विद्यार्थियों को विभिन्न तरह के आसनों को सिखाया गया ताकि उनका शरीर स्वास्थ्य रहे एवं पढ़ाई में मन एकाग्र हो। इस शिविर को सफल बनाने मे स्कूल के प्रधानाध्यापिका बासुमती मिश्रा, मिनाक्षी कुमारी, डी महंत, रंजीत कुमार पुथल का सहयोग रहा।