जंगल को संरक्षित करने का लिया संकल्प
संवाद सूत्र,खरसावा : खरसावा के सिलपींगदा -डेमकागोडा में छठा पत्थरगाड़ी स्थापना दिवस सह ग्राम सभा
संवाद सूत्र,खरसावा : खरसावा के सिलपींगदा -डेमकागोडा में छठा पत्थरगाड़ी स्थापना दिवस सह ग्राम सभा का आयोजन किया गया। गफाम प्रधान बोसेन मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यरूप से वनाधिकार अधिनियम 2006, संशोधित नियम 2012 के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। मौके पर मुख्य रुप से जंगल को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि जंगल के पेड़ों को काटा नहीं जाएगा।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार द्वारा वन अधिकार कानून 2006 के बना कर कई तरह के अधिकार दिए हैं। इससे अजजा व अन्य समुदाय के लोगों में काफी हर्ष है। वक्ताओं ने जिला प्रशासन से वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में तेजी लाने की माग की। जिला स्तरीय समिति के पास जितने भी व्यक्तिगत व सामुदायिक दावा पत्र पहुंच रहे हैं, उनका निपटारा जल्द से जल्द कर नियमानुसार पट्टा वितरण करने की माग की गई। इस दौरान वनोपज, जलवायु परिवर्तन, गाव से लोगों के पलायन को रोकने, पर्यावरण संरक्षण व जंगलों की संरक्षा पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान मुख्यरूप से झारखंड जंगल बचाओ आदोलन के जोनल प्रभारी सोहन लाल कुम्हार, जिलाध्यक्ष दोलु सिंह सरदार, दुगनी पीठ परगना के दिवाकर सोरेन, राजेश हासदा, मुखिया रानी हेंब्रम, बबलू मुर्मू, जुली हासदा, मुंगली हासदा, सोमवारी हासदा, पानमौनी हासदा, सुमित्रा सरदार, राजेश हेंब्रम, राजेश मुंडारी, अजय महतो आदि उपस्थित थे।