राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीसी व एसपी ने ली परेड की सलामी
राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। परेड का निरीक्षण उपायुक्त इकबाल आलम अंसारी व पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी ने किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों व जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई..
जागरण संवाददाता, सरायकेला : राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। परेड का निरीक्षण उपायुक्त इकबाल आलम अंसारी व पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी ने किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों व जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। डीसी इकबाल आलम अंसारी व पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी ने परेड की सलामी भी ली। एसपी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की आजादी के लिए लंबा संघर्ष किया, तमाम तरह की यातनाएं झेलीं। सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश की एकता व पुलिस बल को मजबूती देने का कार्य किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक उपस्थित थे।