Move to Jagran APP

जनता के सुख-दुख में भागीदार बने रहेंगे: गागराई

कुचाई अंचल परिसर में बने मानकी मुंडा सभागार भवन का उद्घाटन विधायक दशरथ गागराई ने किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 06:11 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 06:33 AM (IST)
जनता के सुख-दुख में भागीदार बने रहेंगे: गागराई
जनता के सुख-दुख में भागीदार बने रहेंगे: गागराई

संवाद सूत्र, खरसावां : कुचाई अंचल परिसर में बने मानकी मुंडा सभागार भवन का उद्घाटन विधायक दशरथ गागराई ने किया। विधायक निधि से कुचाई प्रखंड के मानकी मुंडा सभागार का निर्माण किया गया है। मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने हरसंभव क्षेत्र के विकास के लिए काम किया। जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल की। गागराई ने कहा कि वे हमेशा जनता के सुख-दुख में भागीदार बने रहेंगे। उक्त प्रखंड में मानकी मुंडा सभागार नहीं होने के कारण यहां के मानकी मुंडा को सभा करने में परेशानी होती थी। प्रखंड में काफी लंबे समय से मानकी मुंडा सभागार की ग्रामीणों ने मांग रखी थी जो अब पूरा हुआ है। मौके पर प्रखंड प्रमुख कारम सिंह मुंडा, झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के कोल्हान प्रभारी सोहन लाल कुम्हार, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र मुंडा, मुखिया मानसिंह मुंडा, दुबराय हेम्ब्रम, सुखराम मुंडा, लखीराम मुंडा, भरत सिंह मुंडा, देवचरण बांद्रा, सुरेश उग्रसुंडी, घनश्याम सोय, राहुल सोय समेत अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.