कुचाई के रुगुडीह में न्यू चांदनी पुष्य मेला का आयोजन
कुचाई प्रखंड के रुगुडीह पंचायत के बिरगामडीह में मकर संक्रांति के मौके पर न्यू चांदनी न्यू पुष्प मेला का आयोजन किया गया। मेले में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
संवाद सूत्र, खरसावां : कुचाई प्रखंड के रुगुडीह पंचायत के बिरगामडीह में मकर संक्रांति के मौके पर न्यू चांदनी न्यू पुष्प मेला का आयोजन किया गया। मेले में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले का मुख्य आकर्षण टुसू चौड़ल प्रदर्शनी रहा। बड़े-बड़े चौड़ल का लोगों ने मेले में प्रदर्शन किया। साथ ही ढोल-नगाड़े की थाप पर पारंपरिक नृत्य किया एवं मेला में पहुंचे श्रेष्ठ चौड़ल को पुरस्कृत किया गया। मौके पर फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। मौके पर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक दशरथ गागराई, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बसंती गागराई, कुचाई प्रखंड प्रमुख करम सिंह मुंडा, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, लखीराम मुंडा, मुखिया प्रतिमा देवी, सुरेश उग्रसांडी, राहुल सोय, डुबराज हेंब्रम समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।