आमदा पॉलीटेक्निक गर्ल्स हॉस्टल बनेगा कोविड केयर सेंटर
जिले के उप विकास आयुक्त संजय कुमार ने खरसावां प्रखंड अंतर्गत आमदा पॉलीटेक्निक गर्ल्स हॉस्टल कोविड सेंटर का औचक निरीक्षण किया।
संवाद सूत्र, खरसावां : जिले के उप विकास आयुक्त संजय कुमार ने खरसावां प्रखंड अंतर्गत आमदा पॉलीटेक्निक गर्ल्स हॉस्टल कोविड सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने क्वारंटाइन सेंटर में उपलब्ध व्यवस्था व सुविधा का जायजा लिया। मौके पर मौजूद बीडीओ मुकेश कुमार से उक्त हॉस्टल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। जिले के उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने पॉलिटेक्निक कॉलेज आमदा को कोविड केयर सेंटर बनाने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि उक्त सेंटर तीन मंजिला है तथा सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसमें 100 बेड की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ मुकेश मछुआ, स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी डॉ. जुझार मांझी, खरसावां सीएचसी के प्रभारी डॉ. सुंदर लाल मार्डी आदि उपस्थित थे।