Move to Jagran APP

कोरोना से प्रभावित हुई देश की अर्थव्यवस्था : आरके गोप

केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वावधान में सोमवार से स्वयं सहायता समूह की महिला कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राजनगर-2 स्थित बालिका उच्च विद्यालय में किया गया है..

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Oct 2020 12:28 AM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2020 12:28 AM (IST)
कोरोना से प्रभावित हुई देश की अर्थव्यवस्था : आरके गोप
कोरोना से प्रभावित हुई देश की अर्थव्यवस्था : आरके गोप

संवाद सूत्र, राजनगर : केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वावधान में सोमवार से स्वयं सहायता समूह की महिला कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राजनगर-2 स्थित बालिका उच्च विद्यालय में किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन बोर्ड के शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर ने किया। उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2020-21 मनुष्य जीवन बचाने का वर्ष है। इस महामारी ने देश की सामाजिक, आर्थिक व रोजगार की स्थिति को तहस-नहस कर दिया है। देश में लगभग 12 करोड़ लोगों का रोजगार खत्म हो गया है। परिणाम स्वरूप लोगों की क्रय शक्ति प्रभावित हुई है। कार्यक्रम का संचालन बोर्ड के कार्यक्रम समन्वयक नरेंद्र नाथ महतो ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार महतो, नकुल महतो, गीता महतो, प्रमिला महतो, अनिता महतो, लक्खी महतो आदि का अहम योगदान रहा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.