Move to Jagran APP

केंद्र के पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ कांग्रेस करेगी राज्यव्यापी आंदोलन

संसू गम्हरिया केंद्र सरकार के पक्षपात पूर्ण रवैये के खिलाफ चरणबद्ध कांग्रेस राज्यव्यापी आंद

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 12:13 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 12:13 AM (IST)
केंद्र के पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ 
कांग्रेस करेगी राज्यव्यापी आंदोलन
केंद्र के पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ कांग्रेस करेगी राज्यव्यापी आंदोलन

संसू, गम्हरिया : केंद्र सरकार के पक्षपात पूर्ण रवैये के खिलाफ चरणबद्ध कांग्रेस राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी। यह बात गुरुवार को गम्हरिया में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक बेलस तिर्की ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और केंद्रीय उपक्रमों के पास झारखंड का करीब 75 हजार करोड़ रुपये बकाया है। लेकिन केंद्र इस राशि को देने के बजाय कोरोना काल में झारखंड जैसे पिछड़े राज्य से अचानक 1417 करोड़ रुपये आरबीआइ के माध्यम से डीवीसी के बकाया राशि के रूप में वसूली किया। इस राशि से राज्य में कोरोना संक्रमण से बचाव के इंतजाम हो सकते थे। कितु, आदिवासी विरोधी केंद्र सरकार के नकारात्मक व असहयोगात्मक रवैये के कारण झारखंड के समक्ष मुश्किल उत्पन्न हुई है। उन्होंने बताया कि डीवीसी द्वारा जिस 5417.50 करोड़ बकाये की बात की जा रही है वह सारा बकाया पूर्ववर्ती रघुवर सरकार के कार्यकाल का है। वर्तमान सरकार अपने कार्यकाल के समय पर डीवीसी का बकाया भुगतान कर दिया गया है। अब मात्र एक सौ से 125 करोड़ का ही बकाया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के पास झारखंड सरकार का 2982 करोड़ रुपए जीएसटी कम्पलसेशन मद में बकाया है। वहीं 38,600 करोड़ कोल इंडिया और सेल पर खान विभाग का बकाया है। इसके अलावा 33 हजार करोड़ रुपए कोल कंपनियों पर लगान का बकाया है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में तमिलनाडु, तेलांगना, कर्नाटक, काश्मीर, आंध्र प्रदेश आदि पर भी 60 हजार करोड़ से भी अधिक बकाया है। लेकिन उन राज्यों की बकाया राशि नहीं काटी गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ राज्य में पार्टी जल्द ही जोरदार आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने अपने हक व अधिकार के लिए झारखंडवासियों से एकजुट होने की अपील की। पत्रकार वार्ता में पार्टी के जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कु, उपाध्यक्ष केपी तिवारी, सुशील कुमार सिंह, ब्रजेश सिंह, प्रो. राजा सिंह, विनोद सिंह, सुनील कुमार, लालबाबू सिंहदेव, बरकु मुंडा, डी. प्रधान आदि भी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.