Move to Jagran APP

प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कोई विवाद नहीं: केशव महतो

जागरण संवाददाता, सरायकेला: सरायकेला परिसदन में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 05:59 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 06:42 AM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कोई विवाद नहीं: केशव महतो
प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कोई विवाद नहीं: केशव महतो

जागरण संवाददाता, सरायकेला: सरायकेला परिसदन में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह कोल्हान प्रमंडल के संगठन प्रभारी केशव महतो कमलेश ने पार्टी के वरीय नेता व कार्यकर्ता, मंच व मोर्चा के अधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग दो चरणों में बैठक की। कार्यकर्ताओं का हौसला आफजाई करते हुए विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाला दिन कांग्रेस का है। चुनाव की तैयारी में लग जाएं।

loksabha election banner

केशव महतो ने पत्रकारों को बताया कि कोल्हान प्रमंडल में पुराने कांग्रेसी, पार्टी के वरिष्ठ नेता, विभिन्न मंच व मोर्चा के अधिकारी, विधानसभा प्रभारी, सेक्टर प्रभारी तथा जिला एवं प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी व जमीनी स्तर के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ दो चरणों में बैठक कर संगठन की समीक्षा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद कर पार्टी को मजबूत करना है। दो अक्टूबर को पार्टी द्वारा सभी जिलों में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। तीन से नौ अक्टूबर तक गांधी जी के विचारों एवं आदर्शो पर सेमिनार, गोष्ठी एवं व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। केशव महतो ने बताया कि रविवार को प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम एवं हार्दिक पटेल समेत कई वरिष्ठ नेता जमशेदपुर आ रहे हैं। शाम पांच बजे करमा महोत्सव में शरीक होंगे।

उन्होंने कहा कि रामेश्वर उरांव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से किया गया है। पार्टी के सभी नेताओं में एकजुटता है। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में प्रदीप कुमार बलमुचु, सुखदेव भगत आदि सभी उपस्थित थे। सुखदेव भगत के बयानबाजी पर केशव महतो ने कहा कि अगर उन्हें कुछ कहना है तो अपनी बात उचित पटल पर रखें। उन्हें अपनी बातें पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 99 फीसद कांग्रेसी रामेश्वर उरांव के साथ हैं। वे जहां भी जा रहे हैं पार्टी के नेता व कार्यकर्ता सम्मान दे रहे हैं। केशव महतो ने कहा कि कांग्रेस संसदीय चुनाव में जिस तरह से महागठबंधन में चुनाव लड़ी है, विधानसभा चुनाव में भी उसी तरह तालमेल के साथ चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कु, कालीपद सोरेन, गंभीर सिंह, रविद्र मंडल, मुन्ना शर्मा, विशु हेम्ब्रम, लाल बहादुर सिंहदेव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.