Move to Jagran APP

जल्द बनेगा पाच सौ लोग बैठने का बड़ा हॉल : विधायक

तिरुलडीह : कुकड़ू हॉट मैदान में गुरुवार को नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 01:14 AM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 01:14 AM (IST)
जल्द बनेगा पाच सौ लोग बैठने का बड़ा हॉल : विधायक
जल्द बनेगा पाच सौ लोग बैठने का बड़ा हॉल : विधायक

तिरुलडीह : कुकड़ू हॉट मैदान में गुरुवार को नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सखी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन ईचागढ़ के विधायक साधुचरण महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव व प्रमुख संतोषी सिंह मुंडा ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक ने कहा कि सरकार सूबे की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। महिलाएं आगे बढ़ भी रही हैं। मौके पर विधायक ने घोषणा किया कि शीघ्र ही कुकड़ू में एक साथ पांच महिलाओं का बैठने के एक बड़ा हॉल का बनवाया जाएगा। जहां महिलाएं अपनी बातें साझा कर सकेंगी। जिप उपाध्यक्ष अशोक साव ने महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में हिस्सा लेने का आह्वान किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जाफर हसनात, सीडीपीओ शिला कुमारी, बीस सुत्री अध्यक्ष सचिदानंद महतो, बीपीओ सुरेश राय, थाना प्रभारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। टुसू पर्व से पूर्व जल सहियाओं को मिलेगा प्रोत्साहन राशि

loksabha election banner

ईचागढ़ : कुकड़ू प्रखंड में गुरुवार को इर्चागढ़ के विधायक साधुचरण महतो ने जलसहियाओं को संवोधित किया। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सफल बनाने में जलसहियाओं ने अहम भूमिका निभाई है। क्षेत्र में बनाए गए शौचालय उनकी मेहनत के परिणाम है। जलसहियाओं द्वारा प्रोत्साहन राशि भुगतान की मांग पर उन्होंने कहा कि टुसू पर्व से पहले सबका प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराने की बात कही। मौके पर जिप उपाध्यक्ष अशोक साव, प्रमुख संतोषी सिंह मुंडा, सचिदानंद महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.