Move to Jagran APP

झारखंड में किन्नरों का भी बनेगा राशन कार्डः रघुवर दास

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में थर्ड जेंडर का भी राशन कार्ड बनाया जाएगा।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 12:32 PM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2017 06:45 PM (IST)
झारखंड में किन्नरों का भी बनेगा राशन कार्डः रघुवर दास
झारखंड में किन्नरों का भी बनेगा राशन कार्डः रघुवर दास

सरायकेला/खरसावां, जेएनएन। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को थर्ड जेंडर (किन्नर) के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में थर्ड जेंडर का भी राशन कार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा सरायकेला में की। आने वाले बजट में लोग क्या चाहते हैं, उनकी सरकार से क्या उम्मीदें हैं, यह जानने के लिए मुख्यमंत्री इन दिनों हर जिले में बजट पूर्व समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बैठक में अपने-अपने क्षेत्र के विद्वान सरकार को यह राय देते हैं कि राज्य के विकास के लिए किन योजनाओं पर काम करने की जरूरत है। इसी अभियान के तहत वह कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला में थे।

loksabha election banner

यहां काशी साहू कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री सभी वर्गों के लोगों से बजट पर उनकी राय जानी। लोगों के सुझाव सुने। इसके बाद उन्होंने उपरोक्त घोषणा की। बजट पूर्व संगोष्ठी के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला पहुंचे, तो कोल्हान के आयुक्त ब्रजमोहन एवं सरायकेला के डीसी छवि रंजन ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री को हेलीपैड पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गोष्ठी में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री के साथ घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू और पोटका की विधायक मेनका सरदार, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, विकास आयुक्त अमित खरे, अपर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव एपी सिंह, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अविनाश कुमार, ऊर्जा विभाग के सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, सचिव आराधना पटनायक, कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग की सचिव पूजा सिंघल भी पहुंचीं।

यह भी पढ़ेंः शहरी निकाय में दलीय आधार पर चुनाव, उप्र मॉडल अपनाएंगे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.