Move to Jagran APP

छठव्रतियों के बीच 600 मिट्टी के चूल्हे का वितरण

संवाद सूत्र, आदित्यपुर : छठव्रतियों के बीच शुक्रवार को आदित्यपुर के मार्ग संख्या 15 में 600 मिट्ट

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 01:42 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 01:42 AM (IST)
छठव्रतियों के बीच 600 मिट्टी के चूल्हे का वितरण
छठव्रतियों के बीच 600 मिट्टी के चूल्हे का वितरण

संवाद सूत्र, आदित्यपुर : छठव्रतियों के बीच शुक्रवार को आदित्यपुर के मार्ग संख्या 15 में 600 मिट्टी के चूल्हे का वितरण किया गया। नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोलहान आयुक्त विजय कुमार सिंह उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह, शिक्षाविद सत्यप्रकाश सुधांशू, टाटा वर्कस यूनियन सहायक सचिव नितेश राज, समाजसेवी विरेंद्र यादव, पार्षद नीतू शर्मा आदि उपस्थित थे। आयुक्त ने कहा कि इस बार छठ के दौरान सारे घाट पर काफी बेहतर व्यवस्था किया जा रहा है। नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं।

loksabha election banner

इधर पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि 10 नवंबर को पांच हजार लोगों के बीच लौकी का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशुतोष गुप्ता, अधिवक्ता संजय कुमार, दीपक शुक्ला, बिनोद कुमार सिंह, संजय खान, संतोष यादव, दिलीप मंडल की सराहनीय भूमिका रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.