Move to Jagran APP

शास्त्री जी की जयंती कायस्थ एकता दिवस के रूप में मनाएगा चित्रगुप्त महासमिति

संसू गम्हरिया चित्रगुप्त महासमिति के कार्यकारिणी कमेटी की बैठक मंगलवार को गम्हरिया में

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 10:07 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 10:07 PM (IST)
शास्त्री जी की जयंती कायस्थ एकता दिवस 
के रूप में मनाएगा चित्रगुप्त महासमिति
शास्त्री जी की जयंती कायस्थ एकता दिवस के रूप में मनाएगा चित्रगुप्त महासमिति

संसू, गम्हरिया : चित्रगुप्त महासमिति के कार्यकारिणी कमेटी की बैठक मंगलवार को गम्हरिया में समिति के अध्यक्ष रत्नेश्वर सहाय की अध्यक्षता में हुई। शुक्रवार, दो अक्टूबर को पूर्वाह्न नौ बजे स्थानीय चित्रगुप्त भवन में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सहाय ने बताया कि इस दिवस को कायस्थ एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने सभी चित्रांशों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। बैठक में उपाध्यक्ष केएम श्रीवास्तव, महासचिव संजय कुमार वर्मा, सह सचिव कंचन कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष अभय कुमार, सह कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद कर्ण, बाल कृष्ण प्रसाद, शरदेंदु शेखर, भूदेव वर्मा, महेश कर्ण समेत सभी सदस्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.