कुचाई के डोरो में छऊ नृत्य का आयोजन
संवाद सूत्र,खरसावा : कुचाई के डोरो गाव में रामनवमी के अवसर पर छऊ नृत्य का आयोजन किया गय
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Mar 2018 07:52 PM (IST)Updated: Tue, 27 Mar 2018 07:52 PM (IST)
संवाद सूत्र,खरसावा : कुचाई के डोरो गाव में रामनवमी के अवसर पर छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। डोरो व कारोसाई के कलाकारों ने नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। छऊ नृत्य की शुरुआत गणेश बंदना के साथ हुई। ढोल,नगाडा के थाप पर कलाकारों ने महिषासुर वध, राम- लक्ष्मण, अश्वमेध यज्ञ, ताडका वध, राधा-कृष्ण आदि नृत्य पेश किया। इसके पश्चात अलग अलग धार्मिक थीमों पर आधारित नृत्य पेश किए गए। कलाकारों ने बीर रस पर आधारित नृत्य पेश कर ऐसे समा बाधा की दर्शक मुग्ध हो गए। नृत्य देखने के लिये बडी संख्या में दर्शक पहुंचे हुए थे। इस दौरान मेला का भी आयोजन किया गया। लोगों ने मेला का भी लुफ्त उठाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें