Move to Jagran APP

खरसावा के चिलकु में बिखरी छऊ की बहुरंगी छंटा

संवाद सूत्र,खरसावा: खरसावा के प्रखंड के चिलकु गाव में शुक्रवार की रात वार्षिक छऊ नृत्य का

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Apr 2018 06:21 PM (IST)Updated: Sat, 14 Apr 2018 06:21 PM (IST)
खरसावा के चिलकु में बिखरी छऊ की बहुरंगी छंटा
खरसावा के चिलकु में बिखरी छऊ की बहुरंगी छंटा

संवाद सूत्र,खरसावा: खरसावा के प्रखंड के चिलकु गाव में शुक्रवार की रात वार्षिक छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। शिव शक्ति छऊ नृत्य कला केंद्र व हर हर महादेव छऊ नृत्य कला केंद्र के कलाकारों ने खरसावा शैली के नृत्यों का प्रदर्शन किया। ढोल, नगाड़ा व शहनाई की धुनों पर कलाकारों ने धार्मिक व सामाजिक जीवन पर आधारित अलग-अलग थीमों पर नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। छऊ नृत्य की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात कलाकारों ने महिषासुर वध, अभिमन्यु वध, राधा-कृष्ण मधुर मिलन, इच्छाधारी नागिन, नरकासुर वध, कुती-गाधारी शिव पूजा आदि नृत्य प्रस्तुत किए। पूरी रात छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छऊ नृत्य देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर जिला परिषद सदस्या रानी हेंब्रम, मुखिया रामनाथ होनहागा गइनु मुंडारी, बलभद्र महतो आदि उपस्थित थे। इस दौरान पारंपरिक यात्रा घट, वृंदावन घट, गरिया भार घट व कालिका घट निकाली गई। चड़क पूजा का भी आयोजन किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.