नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत की अध्यक्ष मिनाक्षी पटनायक ने शनिवार को खर
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 05:54 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत की अध्यक्ष मिनाक्षी पटनायक ने शनिवार को खरकई के छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने खरकई नदी के जगन्नाथ घाट एवं कुदरसाई घाट का निरीक्षण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ¨सह को सभी छठ घाटों का समतलीकरण करते हुए साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। छठव्रतियों को घाट आने-जाने एवं पूजा में किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लाए घाट तक जाने वाली सभी सड़कों की मरम्मत एवं साफ-सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मंगलवार तक सभी छठ घाटों की साफ-सफाई हो जानी चाहिए। इस मौके पर सिटी मैनेजर सुमीत सुमन, वार्ड पार्षद अंजली राय, राजकुमार ¨सह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें