Move to Jagran APP

झामुमो की सरकार बनी तो 90 फीसद स्थानीय को रोजगार: चंपई

विधायक चंपई सोरेन ने शुक्रवार को गम्हरिया प्रखंड के महुलडीह गांव में भाजपा पर जमकर हमला बोला

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 07:27 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:21 AM (IST)
झामुमो की सरकार बनी तो 90 फीसद स्थानीय को रोजगार: चंपई
झामुमो की सरकार बनी तो 90 फीसद स्थानीय को रोजगार: चंपई

जागरण संवाददाता, सरायकेला : विधायक चंपई सोरेन ने शुक्रवार को गम्हरिया प्रखंड के महुलडीह गांव में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। विधायक ने कहा कि झामुमो की सरकार बनी तो 85 से 90 फीसद स्थानीय को रोजगार दी जाएगी। पारा शिक्षकों को नियमित किया जाएगा। हर किसान के खेतों में पानी पहुंचाया जाएगा। किसान साल में तीन बार खेती करेंगे। एक बार का खाएंगे और दो बार का संचयन करेंगे। इससे किसानों के जीवन में समृद्धि आएगी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी, मूलवासी व खूंटकाटी भाजपा सरकार की नीति सिद्धांतों को समझ चुके हैं। भाजपा ने 19 साल में 16 साल से अधिक शासन किया। गलत स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति से यहां के लोगों को रोजगार से वंचित होना पड़ रहा है। नियोजन में 90 फीसद से भी ज्यादा बाहरी घुस रहे हैं। कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। सिर्फ जुमलेबाजी करती है। आदित्यपुर कांड्रा की 700 कंपनियां बंद हो गई हैं। डेढ़ लाख से ज्यादा मजदूरों का रोजगार चला गया। लेकिन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के मुख से एक शब्द नहीं निकल रहा है।

चंपई ने कहा कि भाजपा सरकार यहां के लोगों को अनपढ़ रखना चाहती है। साढ़े चौदह हजार स्कूल बंद कर दिया गया। भाजपा सरकार स्कूल बंद कर शराब बेचने में लगी है। किसानों के खेत में पानी पहुंचाने की व्यवस्था नहीं की। मोमेंटम झारखंड में जनता के हजारों करोड़ रुपये बर्बाद हो गए। सरकार ने हाथी तक उड़ाया, लेकिन कोई निवेशक नहीं आया। मुख्यमंत्री अपने आवास के पास स्थित एमजीएम अस्पताल की हालात सुधार नहीं पाए। रांची से टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग पूरा नहीं करा पाए। राज्य में एक अच्छा हॉस्पिटल नहीं बना पाया। हमने सोसोडीह में मेसो अस्पताल भवन बनवाया। यहां सभी प्रकार की बीमारियों का मुफ्त इलाज होता है। ईटागढ़ पुल भी वर्षों से अधूरा पड़ा है। राजनगर में खादी पार्क बनवाया। यहां दस से पंद्रह हजार महिलाओं को रोजगार मिलता। सूत कताई प्रशिक्षण के 40 केंद्र खोले गए थे। इस काम को भी सरकार आगे नहीं बढ़ा सकी। देवेंद्र महतो के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी झामुमो में शामिल

राजनगर : जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे राजनीतिक माहौल में उथल-पुथल शुरू हो गई है। शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के महुलडीह कार्यालय स्थित जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो की अध्यक्षता में एक सभा रखी गई। इसमें देवेंद्र महतो के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी झामुमो का दामन थाम लिया। इसमें कांग्रेस के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवानंद महतो के नेतृत्व में गम्हरिया प्रखंड बसुड़दा गांव के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके अलावे राजनगर प्रखंड के भुइयांनाचना एवं चाडरी गांव से भी कई कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए। सभी का विधायक चंपई सोरेन ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.