Move to Jagran APP

सेकेंड लीड : राशन डीलर का लाइसेंस रद कर नए डीलर का करें चयन

गम्हरिया प्रखंड स्थित जयकान पंचायत के जामजोड़ा की कार्डधारी महिलाओं ने मंगलवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रियंका सिंह से राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की। उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत करते हुए राशन डीलर पारो मार्डी का लाइसेंस रद कर नए डीलर का चयन कर राशन वितरण की व्यवस्था करने की मांग की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 06:47 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 06:12 AM (IST)
सेकेंड लीड : राशन डीलर का लाइसेंस रद कर नए डीलर का करें चयन
सेकेंड लीड : राशन डीलर का लाइसेंस रद कर नए डीलर का करें चयन

फोटो संख्या 02 : उपायुक्त कार्यालय में डीलर की शिकायत करने पहुंची महिलाएं। - जामजोड़ा की कार्डधारी महिलाओं ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से की राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत जागरण संवाददाता, सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड स्थित जयकान पंचायत के जामजोड़ा की कार्डधारी महिलाओं ने मंगलवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रियंका सिंह से राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की। उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत करते हुए राशन डीलर पारो मार्डी का लाइसेंस रद कर नए डीलर का चयन कर राशन वितरण की व्यवस्था करने की मांग की। महिलाओं ने सैकड़ों ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर डीलर पारो मार्डी के खिलाफ राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि जन वितरण प्रणाली की संचालिका पारो मार्डी राशन वितरण में गड़बड़ी करती है। लॉकडाउन की अवधि में दो माह के राशन में अप्रैल माह में कटौती कर मात्र एक माह का राशन दी, जबकि मई में दस किलो राशन दिया गया। बताया कि संचालिका अनाज व केरोसिन के माप-तौल में भी गड़बड़ी करती है। 35 किग्रा. की जगह 32 किग्रा. अनाज व एक लीटर केरोसिन की जगह मात्र 700 मिली. केरोसिन दिया जाता है। जन वितरण प्रणाली दुकान की संचालिका पारा शिक्षक हैं, जिसके कारण प्रत्येक सप्ताह में सिर्फ रविवार को ही दुकान खुलता है। चार दिन के अंदर जो कार्डधारी राशन का उठाव नहीं कर पाते हैं, उन्हें बाद में जाने पर जवाब मिलता है कि राशन खत्म हो गया। राशन मांगने पर संचालिका कार्डधारियों के साथ अभद्र व्यवहार करती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि डीलर प्रति माह राशन नहीं देती है, परंतु कार्ड में राशन वितरण के सभी कॉलम भर देती हैं। घासीराम बास्के का राशन कार्ड गुम हो गया तो उन्होंने वेबसाइट से अपना कार्ड डाउनलोड किया। फिर भी उन्हें राशन नहीं दिया जाता है। जन वितरण प्रणाली दुकान की संचालिका पारो मार्डी बीमार हैं। संबंधित कार्डधारियों को नजदीक के किसी जन प्रणाली के दुकान से टैग किया जाएगा। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की निगरानी में राशन वितरण कराया जाएगा। वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर डीलर के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

- प्रियंका सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.