विधायक चंपई सोरेन के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल
संवाद सूत्र, सरायकेला : गम्हरिया पुलिस ने सरायकेला विधायक चंपई सोरेन के खिलाफ 1993 में हुए
संवाद सूत्र, सरायकेला : गम्हरिया पुलिस ने सरायकेला विधायक चंपई सोरेन के खिलाफ 1993 में हुए बमकांड मामले में आरोप पत्र गठित कर न्यायालय में दाखिल किया। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि 1993 में गम्हरिया थाना के महुलडीह में बम बलास्ट कांड हुआ था। इसमें कई लोगों की जानें चली गई थी। गम्हरिया थाने में उक्त बमकांड की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसमें चंपई सोरन समेत कई लोगों को आरोपित बनाया गया था। उक्त कांड के आरोप पत्र से चंपई सोरेन का नाम हटा दिया गया था। सरकार के निर्देशानुसार उस कांड का फिर से फाइल खोला गया। एसपी ने कहा कि कांड का फिर से तहकीकात की गई। इसमें प्राथमिकी सही पाई गई। उसी आधार पर चंपई सोरेन दोषी पाए गए। इस आधार पर आरोप पत्र गठित कर न्यायालय को आरोप पत्र सौंप दिया गया।