ब्राह्मण समाज ने प्रदीप चंद्र सिंहदेव के निधन पर व्यक्त किया शोक
मजना घाट स्थित पंचमुखी शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को पंडित बालक दास की अध्यक्षता में ब्राह्मण समाज की बैठक हुई जिसमें खरसावां राजा प्रदीप चंद्र सिंहदेव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की..
जागरण संवाददाता, सरायकेला : मजना घाट स्थित पंचमुखी शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को पंडित बालक दास की अध्यक्षता में ब्राह्मण समाज की बैठक हुई, जिसमें खरसावां राजा प्रदीप चंद्र सिंहदेव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर बुद्धिजीवियों ने स्व. प्रदीप चंद्र सिंहदेव को समाज का आदर्श बताया। मौके पर काशीनाथ कर, चिरंजीवी महापात्र, घासी सतपति, बुधु सतपति, बाया महापात्र समेत ब्राह्मण समाज के कई सदस्य उपस्थित थे।