Move to Jagran APP

खरसावां विधानसभा क्षेत्र में 51 हजार सदस्य बनायेगी भाजपा Saraikela News

भाजपा सरायकेला-खरसावां जिला में 1.20 लाख सदस्य बनायेगी। 80 हजार पुराने सदस्यों का सत्यापन करने के साथ-साथ 40 हजार नये सदस्य बनाये जायेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 01:22 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 01:22 PM (IST)
खरसावां विधानसभा क्षेत्र में 51 हजार सदस्य बनायेगी भाजपा Saraikela News
खरसावां विधानसभा क्षेत्र में 51 हजार सदस्य बनायेगी भाजपा Saraikela News

खरसावां (सरायकेला-खरसावां), जेएनएन। भाजपा कोर कमेटी की खरसावां विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में खरसावां के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में उपस्थित राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी अशोक षाडंगी ने कहा कि वर्ष 2019 को संगठन पर्व के रुप में मनाया जायेगा।

loksabha election banner

अशोक षाडंगी ने कहा कि जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर छह जुलाई से सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी, जो 11 अगस्त तक चलेगी। सदस्यता अभियान में जिला में 1.20 लाख सदस्य बनाये जायेंगे। 80 हजार पुराने सदस्यों का सत्यापन करने के साथ साथ 40 हजार नये सदस्य बनाये जायेंगे।

सभी बूथों में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा

जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने बताया कि छह जुलाई को खरसावां विस क्षेत्र का मुख्य कार्यक्रम चांदनी चौक में सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी। उन्होंने बताया कि खरसावां विस क्षेत्र में 51 हजार सदस्य बनाये जायेंगे। बैठक में मुख्य रुप से लखीराम मुंडा, दुलाल स्वांसी, मंगता गोप, सानगी बानरा, ज्ञानी साहू, विमल साहू, अभिषेक आचार्या, अशोक महतो, कृष्णा सोय, लादुराम हेंब्रम, ईश्वर महतो, सुशील षाडंगी, शिव चरण महतो, लव किशोर महतो आदि उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.