Move to Jagran APP

अटल जी का ऋणी रहेगा झारखंड की जनता: अर्जुन मुंडा

कुचाई के रुचाव से भाजपा की पदयात्रा सह सदस्यता अभियान की शुरुआत मंगलवार से की गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Dec 2018 07:37 PM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 07:37 PM (IST)
अटल जी का ऋणी रहेगा झारखंड की जनता: अर्जुन मुंडा
अटल जी का ऋणी रहेगा झारखंड की जनता: अर्जुन मुंडा

संवाद सूत्र, खरसावां : कुचाई के रुचाव से भाजपा की पदयात्रा सह सदस्यता अभियान की शुरुआत मंगलवार को हुई। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिन पर शुरू इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पूर्व पीएम अटल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पदयात्रा की शुरुआत करते हुए लोगों से सीधा संवाद किया। मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि अटल जी जैसे व्यक्ति के सानिध्य में काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा सदियों में अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महामानव का जन्म होता है। उन्होंने झारखंड को अटल जी की देन बताते हुए कहा कि झारखंड की जनता सदैव अटल जी का ऋणी रहेगा। ग्रामीणों से संपर्क करते हुए अर्जुन मुंडा ने लोगों को केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजना पीएम उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं का काम है। उन्होंने कहा कि अगर योजनाओं के लाभ से कोई गरीब वंचित हैं तो कार्यकर्ताओं के माध्यम से इन योजनाओं का लाभ पा सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचे, इस पर कार्यकर्ताओं को कार्य करने की आवश्यकता है। पदयात्रा के दौरान सदस्यता अभियान भी चलाया गया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उदय प्रताप ¨सहदेव, प्रदेश सदस्यता सह प्रभारी नंदजी प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ¨सहदेव, विजय महतो, बबलू सोय, स्वरूप सूपकार, लखीराम मुंडा, डुमु गोप, दुलाल स्वांसी, मंगल ¨सह मुंडा, बैजनाथ महतो, मनोज मुदैया, केपी सेठ सोय, सत्येंद्र कुम्हार, दिनेश महतो, बेबी दास, लुदरी मुंडा, मधु दास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.