भाजपा मंडल व नगर अध्यक्ष के लिए हुई रायशुमारी
सरायकेला धर्मशाला में रविवार को सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला एवं खरसावां विधानसभा के नौ भाजपा प्रखंड व नगर के अध्यक्षों को लेकर रायशुमारी हुई।
जासं, सरायकेला : सरायकेला धर्मशाला में रविवार को सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला एवं खरसावां विधानसभा के नौ भाजपा प्रखंड व नगर के अध्यक्षों को लेकर रायशुमारी हुई। जिसमें प्रदेश से नियुक्त रायशुमारी के प्रभारी नंद प्रसाद,सह प्रभारी कर्नल संजय सिंह एवं जिला प्रभारी गणेश महाली उपस्थित रहे। रायशुमारी में हर प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नाम मांगे हैं। जिसमें सरायकेला नगर, सरायकेला प्रखंड पश्चिम, खरसावां नगर, खरसावां पश्चिम खरसावां पूर्वी कुचाई गम्हरिया पूर्वी गम्हरिया पश्चिम राजनगर पश्चिम नाम मांगा गया। जो तीन नाम प्रदेश में भेजे जाएंगे। बाकी बचे जिले के मंडल प्रखंड अध्यक्ष की रायशुमारी सोमवार को होगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, विजय महतो, राकेश सिंह, सोहन सिंह, मनोज चौधरी, मुकुंद दास राजा सिंह देव, हरे कृष्ण प्रधान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।