अनंतराम टुडू ने राजनगर में चलाया जनसंपर्क अभियान
मुख्यमंत्री के जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनगर में जनसंपर्क अभियान चलाया।
संवाद सूत्र, राजनगर : मुख्यमंत्री के जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। पूर्व विधायक अनंतराम टुडू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर, डांडू , बोंगा डांडू, बनकटी, बागराईसाई, बलियासाई, महेशकुदर समेत कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से भारी संख्या में सीएम के जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। राजनगर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान अनंतराम टुडू ने बताया कि सबसे पहले हेंसल में सीएम का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद गोविंदपुर में आदिवासी रीति रिवाज से सीएम का स्वागत होगा। यहां वीर डीबा किशुन की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा आगे बढ़ेगी। राजनगर मुख्य बाजार में भी सिदो कान्हू की प्रतिमा पर सीएम माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद तेलाई में जनसभा को सीएम संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस दौरान राजकिशोर महतो, बीरेंद्र दास, शंकर महतो, श्यामल पटनायक, युगल किशोर साहू, जगदीश महतो, दिलीप महतो, विशेश्वर महतो, जवाहरलाल सरदार, उत्तम दास, सुरु महतो, अनिल मुखी आदि उपस्थित थे।