Move to Jagran APP

बूथ अध्यक्ष ही पार्टी के असली सारथी : सरयू राय

राजनगर के हेंसल में भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 07:09 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 06:50 AM (IST)
बूथ अध्यक्ष ही पार्टी के असली सारथी : सरयू राय
बूथ अध्यक्ष ही पार्टी के असली सारथी : सरयू राय

संवाद सूत्र, हेंसल : विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा पूरे जोश के साथ अपनी रणनीति तैयार कर रही है। बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी दौर में झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय भी पार्टी को सुदृढ़ बनाने में लगे हैं। राजनगर किसान भवन में रविवार को भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई। इसमें मंत्री सरयू राय भी शामिल हुए। राजनगर क्षेत्र में मंत्री सरयू राय का यह पहला मौका था जब राजनगर प्रखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करनी थी। कार्यकर्ताओं ने भी काफी जोश के साथ मंत्री का स्वागत किया। सम्मेलन में भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ साथ मंडल अध्यक्ष एवं दोनों मंडल के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। वहीं सभी बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति में मंत्री सरयू राय ने विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई। पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र के बूथ को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया। मंडल अध्यक्षों को भी निर्देश देते हुए अपनी पार्टी में किसी भी तरह की कोई कमी हो तो उसे जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने पांच बूथों के ऊपर एक शक्ति केंद्र बनाने की बात कही। शक्ति केंद्र में एक प्रभारी नियुक्त करने का निर्देश दिया।

loksabha election banner

मौके पर उपस्थित सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। उन्होंने कहा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, पार्टी के इस नारे के साथ हमारे कार्यकर्ताओं पर पूर्ण विश्वास है। हम 65 के लक्ष्य को पूरा करने में पूरी तरह समर्थ हैं। हमारी पार्टी हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है। हम निश्चित ही अपने लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री सरयू राय के साथ सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, पूर्व विधायक अनंतराम टुडू, विनय सिंहदेव, कुबेर सारंगी, हरे कृष्णा प्रधान, मोतीलाल मंडल, राजनगर पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष भीमसेन मंडल और मेघराय मार्डी समेत जिला के सभी कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.