चुनाव जीतने के लिए बूथ मजबूत करना जरूरी: जिलाध्यक्ष
सरायकेला परिसदन में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी सरायकेला विधानसभा कोर कमेटी की बैठक हुई।
जागरण संवाददाता, सरायकेला: सरायकेला परिसदन में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी सरायकेला विधानसभा कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक संयोजक हरे कृष्णा प्रधान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन का काम सुचारू रूप से चले इसके लिए मंडल प्रभारी नियुक्त किया जाए। प्रत्येक मंडल में प्रभारी जाकर बैठक करेंगे। यह भी निर्णय लिया गया की बूथ कमेटी की भी पुनर्गठन किया जाए। सक्रिय कार्यकर्ताओं को उस बूथ कमेटी में रखा जाए। बूथ कमेटी के सदस्यों को फोटोयुक्त पहचान पत्र मंडल के प्रभारी को सौंपा गया। मंडल प्रभारी को यह निर्देश दिया गया अपने-अपने मंडल में बैठक में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का फोटोयुक्त पहचान पत्र बांट दें। जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव ने कहा कि विधानसभा चुनाव अगर जीतना है तो हमें अपना बूथ को मजबूत करना होगा। इसलिए मंडल कोर कमेटी के सभी सदस्यों को एक-एक पंचायत की जिम्मेवारी दें। उनके माध्यम से प्रत्येक बूथ में बैठक कर बूथ का पुनर्गठन करें। बूथ को मजबूत करें। उन्होने कहा कि आज के दिन में झारखंड विपक्ष विहीन है। राज्य सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर जाकर जनता को जानकारी पहुंचानी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का ऐतिहासिक कदम उठाए इसके लिए सरायकेला खरसावां जिला की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देती है। बैठक में जिला महामंत्री गणेश महाली, जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, राकेश सिंह, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, पूर्व विधायक अनंतराम टुडू, मोतीलाल महतो, देवेश महापात्रा, प्रमोद पाठक आदि मौजूद थे।