Move to Jagran APP

भाजपा ने की विस स्तरीय चुनाव की समीक्षा बैठक

सिंहभूम लोकसभा में मिली हार के बाद स्थानीय परिसदन में भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Jun 2019 07:19 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 06:38 AM (IST)
भाजपा ने की विस स्तरीय चुनाव की समीक्षा बैठक
भाजपा ने की विस स्तरीय चुनाव की समीक्षा बैठक

जागरण संवाददाता, सरायकेला : सिंहभूम लोकसभा में मिली हार के बाद स्थानीय परिसदन में भाजपा का विधानसभा स्तरीय चुनाव समीक्षा बैठक की गई। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा उपस्थित थे। बैठक में लक्ष्मण गिलुवा ने चुनाव में मिले बूथ वार मतों की समीक्षा की। इसमें जिस बूथ पर पार्टी को कम वोट मिले, वहां किस कारण से वोट कम मिले इस पर चर्चा की गई। साथ ही प्रखंड अध्यक्षों से कम मत मिलने के कारणों की जानकारी हासिल की गई। उन्होंने कहा कि पांच माह बाद विधानसभा चुनाव है। इसलिए लोकसभा चुनाव की तर्ज पर विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में पार्टी को विजयी बनाना है। मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, भाजपा नेता गणेश माहली, राजा सिंहदेव, विनोद श्रीवास्तव के अलावे कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.