शहीदों की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे भाजपाई
खरसावां के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष उदय ¨सहदेव की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक हुई।
संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष उदय ¨सहदेव की अध्यक्षता में भाजपा विधानसभा कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें भाजपा जिला प्रभारी सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी भी मौजूद थे। बैठक में संगठनात्मक पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत पार्टी नेता खरसावां के शहीदों को श्रद्धांजलि देने एक जनवरी को खरसावां पहुंचेंगे। इस वर्ष सादगी के साथ शहीद दिवस मनाया जाएगा। गोंदपुर से पार्टी कार्यकर्ता पैदल चलकर खरसावां शहीद स्थल पहुंचेंगे तथा श्रद्धांजलि देंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। 25 दिसंबर को सभी मंडलों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन मनाया जाएगा। सदस्यता अभियान चलाने पर भी विचार विमर्श किया गया। गांवों में पदयात्रा कर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी। भी गांव के लोगों को जानकारी दी जायेगी। बैठक में मुख्य रुप से सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ¨सहदेव, विस विस्तारक, स्वरुप सुपकार, शंभूनाथ पति, लखीराम मुंडा, मांगता गोप, मंजू बोदरा, रानी हेंब्रम, सुभाष पाडेया, विवेका प्रधान, विजय महतो, सुशील षाडंगी, दुलाल स्वांसी, डुमु गोप, मुरली प्रधान, लाल ¨सह सोय समेत सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।