Move to Jagran APP

भाजपा को ही केवल गरीब की चिंता : विधायक

संवाद सूत्र, आदित्यपुर : कांग्रेस ने देश को 60 वर्ष तक लूटने का काम किया है केवल भाजपा ही

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 09:26 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 09:26 PM (IST)
भाजपा को ही केवल गरीब की चिंता : विधायक
भाजपा को ही केवल गरीब की चिंता : विधायक

संवाद सूत्र, आदित्यपुर : कांग्रेस ने देश को 60 वर्ष तक लूटने का काम किया है केवल भाजपा ही है जिसे गरीब की चिंता है। यह बातें आदित्यपुर के श्रीडुंगरी में आयुष्मान कार्ड के वितरण के मौके पर ईचागढ़ के विधायक साधु चरण महतो ने कही। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी बीमा योजना आयुष्मान के द्वारा गरीबों के इलाज में 5 लाख रुपये तक की मदद मिलेगी। अब पैसे के अभाव में कोई नहीं मरेगा।

loksabha election banner

वार्ड संख्या 2 में आयोजित कार्यक्रम में 1,121 लोगों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंच डिपुटी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, जिला महामंत्री गणेश महाली, पार्षद अभिजीत महतो, विमल साहू, पार्षद पिंकी महतो के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। वही वार्ड संख्या एक में आयुष्मान कार्ड का वितरण डिपुटी मेयर ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री रघुवर दास लगातार समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर पार्षद गीता देवी, संजय महतो, संतोष महतो, हरीश महतो, बिनोद राम, संतोष दास, राजू सरदार, प्रकाश महतो, गणेश महतो आदि उपस्थित थे।

मेयर ने किया गोलडेन कार्ड का वितरण: मेयर बिनोद कुमार श्रीवास्तव ने अपने आवासीय कार्यालय में आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर पार्षद रिंकु राय, मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोरंजन सिंह, नुनू झा आदि उपस्थित थे। माता भगवती जागरण में झूमे लोग

संवाद सूत्र, गम्हरिया : श्री-श्री शिव मंदिर दूर्गापूजा समिति, जगन्नाथपुर बलरामपुर की ओर से बीते रविवार की रात माता भगवती जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य (पंसस) रजनी तिवारी, उप मुखिया दुर्गा तिवारी तथा ग्राम प्रधान राजेश्वर ठाकुर संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। समिति की ओर से सभी अतिथियों को माता की चुनरी व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। जमशेदपुर के कलाकारों ने माता के गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कलाकारों ने माता की झाकी भी निकाली। आयोजन समिति के शेखर माझी, राजेश गुप्ता, चंदन शर्मा, वीरेन्द्र राय, विशाल तिवारी, गोलू तिवारी, नकुल नायक, पंकज कुमार, संतोष, पिंटु, छोटू समेत सभी सदस्य मौके पर उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.