विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनिशा सिन्हा को करें रिहा, विधायक इरफान अंसारी को करें गिरफ्तार : विजय महतो

By JagranEdited By:
Published: Wed, 15 Jun 2022 04:00 AM (GMT+05:30)

सरायकेला की खबरें-पार्टी नेत्री अनीशा सिन्हा की गिरफ्तारी की भाजपा ने की निन्दा

अनिशा सिन्हा को करें रिहा, विधायक इरफान अंसारी को करें गिरफ्तार : विजय महतो
अनिशा सिन्हा को करें रिहा, विधायक इरफान अंसारी को करें गिरफ्तार : विजय महतो

अनिशा सिन्हा को करें रिहा, विधायक इरफान अंसारी को करें गिरफ्तार : विजय महतो

जागरण संवाददाता, सरायकेला : मंगलवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय महतो ने मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा की महिला नेता अनिशा सिन्हा की गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने कहा कि आनन-फानन में की गई अनिशा सिन्हा की गिरफ्तारी यह दर्शाती है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को झारखंड सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन किसी प्रकार परेशान करना चाहती है। कहा, रांची में इतनी बड़ी सुनियोजित घटना हुई, परंतु इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कोई प्रतिक्रिया तक नहीं आई। न ही राज्य सरकार की ओर से उपद्रवियों पर अब तक कोई कानूनी कार्रवाई की गई। उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द अनिशा सिन्हा को रिहा किया जाए। भाजपा के कार्यकर्ता ऐसी कायराना कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। राज्य सरकार जहां भी गलती करेगी, भाजपा के कार्यकर्ता वहां विरोध करेंगे। उन्होंने ने रांची में हुई घटना की जांच एनआइए से कराने व कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी की गिरफ्तारी की मांग की। कहा, कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने रांची पुलिस पर आपत्तिजनक बातें कह कर राज्य पुलिस का मनोबल तोड़ने का काम किया है। वे खुलेआम उपद्रवियों का हौसला बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, जिला मंत्री दुलाल स्वांसी, जिला कार्यसमिति सदस्य अभिजीत दत्ता समेत कई उपस्थित थे।