बद्रीनाथ धाम से भागवत कथा का सीधा प्रसारण आज
संवाद सूत्र, सरायकेला : कालूराम सेवा ट्रस्ट सरायकेला व नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के संयुक्त
संवाद सूत्र, सरायकेला : कालूराम सेवा ट्रस्ट सरायकेला व नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कालूराम सेवा ट्रस्ट के सदस्य ललित चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि 31 मई से छह जून तक विकास चंद्र शास्त्री द्वारा संगीतमय भागवत कथा सुनाया जाएगा। प्रतिदिन सुबह दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक भागवत कथा का सीधा प्रसारण सत्संग चैनल पर होगा। उन्होंने बताया कि भागवत कथा पाठ सुनने व बद्रीनाथ धाम यात्रा के लिए सरायकेला व आसपास से करीब डेढ़ सौ श्रद्धालु गए हैं। वहीं, सरायकेला वासियों के लिए टीवी के माध्यम से सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई है, ताकि सरायकेला के लोग घर से ही धार्मिक कार्यक्रम को देख सकें। उन्होंने बताया कि 31 मई को सुबह दस बजे भागवत कथा पाठ का शुभारंभ बद्रीनाथ धाम ट्रस्ट के सीइओ बीडी ¨सह द्वारा किया जाएगा। ललित चौधरी ने कहा कि विश्व शांति व सरायकेला के कल्याण के लिए कालूराम सेवा ट्रस्ट की ओर से देश के चार धाम में भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में किया जा रहा है। इसके बाद द्वारिका धाम गुजरात व रामेश्वरम धाम तमिलनाडु में भागवत कथा का आयोजन कर सीधा प्रसारण का संकल्प लिया गया है।