Move to Jagran APP

भगवान बिरसा की प्रतिमा बनाने के लिए रांची ले चलें मिट्टी

संवाद सूत्र, चांडिल, नीमडीह : ईचागढ विधानसभा स्तरीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोर कमेटी की

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 08:45 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 08:45 PM (IST)
भगवान बिरसा की प्रतिमा बनाने के लिए रांची ले चलें मिट्टी
भगवान बिरसा की प्रतिमा बनाने के लिए रांची ले चलें मिट्टी

संवाद सूत्र, चांडिल, नीमडीह : ईचागढ विधानसभा स्तरीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोर कमेटी की बैठक बुधवार को चांडिल स्थित विधायक आवास संयोजक भोला सिंह सरदार की अध्यक्षता में हुई। मौके पर मुख्य अतिथि विधायक साधुचरण महतो, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव व विशिष्ट अतिथि भाजपा महामंत्री गणेश महाली उपस्थित थे। इस दौरान बूथ कमेटी के गठन, शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, सदस्यता प्रभारी, लाभ्यार्थी प्रमुख आदि के गठन पर चर्चा हुई। इसके साथ ही 25 नवम्वर तक सभी का गठन कर जिला कार्यालय को सौंपने का निर्णय लिया गया।

loksabha election banner

वहीं विधायक साधुचरण महतो ने कहा कि रांची के बिरसा मुंडा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की सौ फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने का प्रदेश कमेटी के निर्देश है। इनके साथ ही राज्य के शहीदों की प्रतिमा उनकी जीवनी के साथ स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा के शहीद जिल्पा लाया, रघुनाथ महतो एवं गंगानारायण सिंह की भी प्रतिमा लगाई जाएगी। उन्होंने गांवों से मिट्टी लेकर रांची चलने का आह्वान किया। कहा मिट्टी ले जाने के लिए पंचायतवार जिम्मेदारी दी गयी है। कार्यकर्ता नौ दिसम्बर को चाडिल डाकबंगला पहुंचे ताकि गाव के पवित्र मिट्टी को बिरसा भगवान व शहीदों की प्रतिमा स्थापित करने में लगाया जा सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंहदेव, महामंत्री गणेश महाली, जिला पार्षद मधुसूदन गोराई, महेश कुंडू, मनोज महतो, मदनसिंह सरदार, सचिदान्नद महतो, सुभाष साव, रामकृष्ण महतो, आदि मौजूद थे।

इधर, नीमडीह प्रखंड में स्टेशन के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मौके पर विधायक साधुचरण महतो, मनोज महतो, सचितानंद महतो, भोला सिंह सरदार, मदन सिंह, भूषण सिंह, बलराम महतो, दिवाकर सिंह, आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.