कचरा मुक्ति अभियान को ले चला जागरूकता अभियान
खरसावां के मॉडल महिला कॉलेज की एनएसएस यूनिट द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।
संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां के मॉडल महिला कॉलेज की एनएसएस यूनिट द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। एनएसएस यूनिट-एक के कैडेटों ने मनु टोला, पति साही, बाजारसाही आदि क्षेत्रों में लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लेकर जागरूक किया। मौके पर छात्राओं के साथ कॉलेज शिक्षकों ने भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ ली। कॉलेज की प्राचार्या डॉ स्पार्कलीन देई ने कहा कि प्लास्टिक उपयोग से लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्र अतुल सरदार ने कहा कि पूरी दुनिया परेशान है। कॉलेज परिसर में छात्राओं द्वारा प्लास्टिक की खाली बोलतों से बोटल गार्डेन बनाया गया। खाली बोलतों में पौधे लगा कर कॉलेज परिसर में रखा गया। मौके पर प्रो बिरसा हांसदा समेत अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।