Move to Jagran APP

आज निकलेगी अटल जी की अस्थि कलश यात्रा

जागरण संवाददाता, सरायकेला : भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष उदय ¨सहदे

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 07:06 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 07:06 PM (IST)
आज निकलेगी अटल जी की अस्थि कलश यात्रा
आज निकलेगी अटल जी की अस्थि कलश यात्रा

जागरण संवाददाता, सरायकेला : भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष उदय ¨सहदेव की अध्यक्षता में कोल्हान संगठन सह प्रभारी व आदित्यपुर नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव के आवास पर हुई। इसमें 23 अगस्त को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा को सरायकेला खरसावां में भव्य रूप से निकालने का निर्णय लिया गया। अस्थि कलश शाम 4:00 बजे चौका में पहुंचेगी। वहां पर भारतीय जनता पार्टी जिला सरायकेला खरसावां द्वारा स्वागत एवं श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप ¨सहदेव, ईचागढ़ विधायक साधुचरण महतो, आदित्य नगर निगम के महापौर विनोद श्रीवास्तव, प्रभारी अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, प्रदेश बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के सदस्य प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेंद्र ¨सह सभी जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता उसे लेकर सरायकेला खरसावां जिला में चौका से अस्थि कलश यात्रा शुरू होकर कांड्रा गम्हरिया आदित्यपुर से गुजरते हुए खरकई नदी के समीप बिष्टुपुर तक जाएगी। वहां से फिर पूर्वी ¨सहभूम जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार आगे बहरागोड़ा तक यात्रा को ले जाएंगे। अस्थि कलश एक खुली गाड़ी में जुलूस के शक्ल में निकलेगी ईचागढ़ विधानसभा के सभी कार्यकर्ता चौका में अस्थि कलश यात्रा का स्वागत करेंगे एवं श्रद्धांजलि देंगे। कुचाई खरसांवा सरायकेला गम्हरिया पश्चिमी मंडल तथा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा कांड्रा में अस्थि कलश यात्रा का स्वागत किया जाएगा एवं श्रद्धांजलि दी जाएगी। जाएगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मोटरसाइकिल जुलूस में रहेंगे कलश यात्रा के साथ में चलेंगे केरला पब्लिक स्कूल के पास महिला मोर्चा द्वारा स्वागत एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा। दुर्गा पूजा मैदान के पास भारतीय जनता पार्टी गम्हरिया पूर्वी मंडल के द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी। लाल बि¨ल्डग के पास पिछड़ी जाति मोर्चा द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी। आदित्यपुर मंडल द्वारा एस टाईप में स्वागत तथा श्रद्धांजलि दी जाएगी। आकाशवाणी चौक के पास आरआईटी मंडल द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठन द्वारा विभिन्न स्थानों पर अस्थि कलश यात्रा का स्वागत एवं श्रद्धा सुमन अर्पित की जाएगी। बैठक में विनोद श्रीवास्तव, शैलेंद्र ¨सह, राकेश ¨सह, कुमुद रंजन, मनोज तिवारी, राकेश मिश्रा, पंकज कुमार, हरिनंदन पांडेय, विजय महतो, स्वरूप सुपकर सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.