Move to Jagran APP

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनी सरदार पटेल की जयंती

जेएनएन, आदित्यपुर, गम्हरिया, चांडिल, पोटका, पटमदा : लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयं

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 10:39 PM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 10:39 PM (IST)
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनी सरदार पटेल की जयंती
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनी सरदार पटेल की जयंती

जेएनएन, आदित्यपुर, गम्हरिया, चांडिल, पोटका, पटमदा : लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गयी। इस दौरान विभिन्न पार्टी के नेता, समाजिक संगठन के कार्यकर्ता समेत छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

loksabha election banner

आदित्यपुर में बुधवार को जयंती के मौके पर जिला प्रशासन ने परेड की। यहां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि भारत को एक सूत्र में बाधकर अखंड भारत का निर्माण सरदार बल्लभ भाई पटेल की देन है। हमसभी का कत्त‌र्व्य है कि देश की एकता व अखंडता को बनाएं रखें। एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि परेड का आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है। इस दौरान कस्तुरबा गाधी आवासीय विद्यालय गम्हरिया, गायत्री शिक्षा निकेतन, श्रीराम पब्लिक स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, राजकीय ओड़िया मध्य विद्यालय, दिंदली मध्य विद्यालय समेंत दर्जन भर विद्यालय के हजारों विद्यार्थी व शिक्षक छात्र परेड में शामिल हुए। एसटाईप से लेकर आकाशवाणी चौक तक हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्मावलंबियों के परिधान पहने बच्चे मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने किया। डीएवी पब्लिक स्कूल में प्राचार्य ओपी मिश्रा के नेतृत्व में, गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल के सचिव सत्यप्रकाश सुधाशु की अध्यक्षता में एकता रैली निकाली गयी। श्रीनाथ कॉलेज में रैली निकाली गयी। आदित्यपुर आकाशवाणी चौक पर नागरिक समन्वय समिति व पटेल विचार मंच ने कार्यक्रम आयोजित कर सरदार पटेल को नमन किया। इस दौरान जमशेदपुर सासद विद्युत वरण महतो, ओमप्रकाश, पूर्व आयुक्त मोहनलाल राय, नासस के अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह, सुधीर चौधरी, अमित सिंह, शशि प्रभा, शारदा देवी, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित थे।

बोधि कंपलेक्स स्थित कार्यालय में आदित्यपुर विकास समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम आयोजित कर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। मौके पर शिक्षाविद परमानंद प्रसाद सिंह, चंद्र मोहन चौधरी, सत्यप्रकाश, अर्जुन प्रसाद यादव, गाजू साव, यदुनंदन राम, रामजी शर्मा, उमाशकर राम, डॉ. लक्ष्मण ठाकुर, महेश राम, देवनाथ शर्मा, प्रमोद गुप्ता, महेश प्रसाद, बिजेंद्र प्रसाद, अशोक शर्मा, रामाशीष यादव, महादेव महतो, जवाहर प्रसाद, अयोध्या गिरी, सच्चिदानंद सिंह, एसपी गुप्ता, संजय खान, अवधेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

चांडिल में याद किए गए पटेल व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी

चाडिल अनुमंडल कार्यालय परिसर में सरदार बल्लभ भाई पटेल तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। एसडीओ विनय कुमार मिश्रा, डीएसपी धीरेन्द्र नरायन बंका, स्कूली बच्चों, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल व कर्मचारियों ने एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली।

वहीं दूसरी ओर, चौका मोड़ स्थित काग्रेस पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दोनों की तस्वीरों पर श्रद्धांजलि दी। कार्यकताओं ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया। मौके पर हिकीम महतो, सुकुमार, गोराई जीतू सिंह मुंडा, महावीर सिंह मुंडा, हरेन महतो, राजेन उरावं अभय यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

महिला पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने किया मार्च पास्ट

गम्हरिया स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक शैक्षणिक संस्थान में शिक्षाकर्मियों व छात्राओं ने सरदार पटेल की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। संस्थान परिसर से टायो गेट मोड़ तक मार्च पास्ट प्लेज टेकिंग कार्यक्रम का छात्राओं ने हिस्सा लिया। मौके पर थाना प्रभारी जय प्रकाश राणा, प्राचार्य डॉ. सत्यदेव राम, कार्यक्रम समन्वयक रवि शकर, प्रो. रेखा, प्रो. मंदिरा चटर्जी, प्रो. सत्येन्द्र प्रसाद, प्रो. विनिता, रुपाली कृति, राजेश रंजन समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित थीं।

इधर, राजद कार्यालय में भी पूर्व गृहमंत्री पटेल को श्रद्धाजलि दी गई। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कविलाश यादव, डीएन सिंह, श्याम सुन्दर मालाकार, कवनय कुमार झा, यशोदा देवी, ललिता देवी, राजीव गुप्ता, रेखा देवी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

तिरुलडीह में चला स्वच्छता अभियान : जयंती के मौके पर कुकडू प्रखंड के तिरुलडीह थाना परिसर में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जाफर हसनात, थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रमुख संतोषी सिंह मुंडा समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

एकता की दौड़ में शामिल हुए पटमदा व बोड़ाम के युवा : पटमदा व बोडाम क्षेत्र में जयंती पर आयोजित एकता की दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें आदिवासी उच्च विधालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.