नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
गम्हरिया थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 07:28 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 06:51 AM (IST)
जागरण संवाददाता, सरायकेला : गम्हरिया थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। वह 16 दिनों से फरार चल रहा था। चार अगस्त को पीड़िता का अपहरण परितोष ने किया था। इसके बाद युवक ने उसे कांड्रा में अपने दोस्त के यहां दो दिन तक रखकर दुष्कर्म करते रहा। स्थानीय लोगों के दबाव में आकर परितोष छह अगस्त को नाबालिग से मंदिर में विवाह कर लिया। इसके बाद गम्हरिया केरला पब्लिक स्कूल के पास किराए के मकान में रहने लगा। 19 अगस्त को परितोष लड़की को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें