28 साल से फरार आरोपित धराया, गया जेल
28 साल से आर्म्स एक्ट में फरारी काट रहे आरोपित चिकन गोप को राजनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 06:59 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 06:59 PM (IST)
संवाद सूत्र, राजनगर : 28 साल से आर्म्स एक्ट में फरारी काट रहे आरोपित चिकन गोप को राजनगर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चिकन गोप के खिलाफ 2004 में लाल वारंट जारी हुआ था। तब से गिरफ्तारी के डर से पुलिस से भागा फिर रहा था। चिकन गोप राजनगर थाना क्षेत्र के लोधा गांव का रहने वाला है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि चिकन गोप के खिलाफ वर्ष 1991 में आर्म्स एक्ट के तहत राजनगर थाना में मामला दर्ज हुआ था। तब से पुलिस उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी। 2004 में न्यायालय ने चिकन को भगोड़ा घोषित करते हुए उसके खिलाफ स्थाई लाल वारंट जारी किया था। सोमवार अहले सुबह लोधा में छापेमारी कर चिकन गोप को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें