पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने किया खूंटपानी का दौरा
संवाद सूत्र,खरसावां : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व उनकी धर्म पत्नी मीरा मुंडा ने ख
संवाद सूत्र,खरसावां : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व उनकी धर्म पत्नी मीरा मुंडा ने खूंटपानी प्रखंड के विभिन्न गांवो का दौरा किया। मुंडा खूंटपानी के होरलोर गांव के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सिद्धेश्वर बानरा के घर जागेन ( दुल सुनुम ) में शामिल हुए। इसके पश्चात पांड्राशाली गांव के पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष सह बीस सूत्री के प्रभू प्रताप पुरती के परिजनों से भी मिले। साथ ही लोटा गांव के धनश्याम पुरती के परिजनों से मिले। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन के मुद्दे पर भी चर्चा की। जन समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करने को कहा। इस मौके पर बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मांगता गोप, जिला कार्य समिति सदस्य सुभाष पाड़ेया, रूईडीह पंचायत के मुखिया नारायण बानरा, झण्डा हाईबुरू, रामचंद्र गोप, राकेश बां¨सह, माईकल पुर्ती , सतीश पुरती, मोहन बानरा समेत अन्य मौजूद थे।