Move to Jagran APP

पीएम ने 370 हटाकर देशवासियों का दिल जीत लिया: अर्जुन मुंडा

सरायकेला धर्मशाला में रविवार को भाजपा की ओर से नगर स्तरीय प्रवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 06:30 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 06:33 AM (IST)
पीएम ने 370 हटाकर देशवासियों का दिल जीत लिया: अर्जुन मुंडा
पीएम ने 370 हटाकर देशवासियों का दिल जीत लिया: अर्जुन मुंडा

संवाद सूत्र, सरायकेला : सरायकेला धर्मशाला में रविवार को भाजपा की ओर से नगर स्तरीय प्रवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी व नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक ने किया।

loksabha election banner

मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार देश के भविष्य एवं नव भारत निर्माण को लेकर काम कर रही है। भारत विकास के मामले मे काफी आगे निकल गया है। केंद्र सरकार के सौ दिनों में काफी उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35 को हटाना मोदी सरकार का उल्लेखनीय निर्णय रहा। प्रधानमंत्री ने अहम फैसला लेते हुए कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 को हटाकर भारतीयों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि पहला कैबिनेट मंत्री होने के नाते मुझे पहली बार लेह लद्दाख जाने को मौका मिला।

विपक्षी नेताओं की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि 40 साल में जो काम नहीं हुआ, मोदी सरकार ने पांच साल में करके दिखा दिया। सरकार सबका साथ सबका विकास को लेकर चल रही है। विपक्षी नेता आदिवासियों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। आदिवासियों को उनका संवैधानिक अधिकार मिले, यह सुनिश्चित करना उनके मंत्रालय की जिम्मेवारी है। इस जिम्मेवारी को पूरा करेंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर, छोटे व्यवसायी समेत हर वर्ग के लिए काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकास मोदी सरकार की प्राथमिकता व प्रतिबद्धता है। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकारी योजनाओं को लोगों को बताएं। विस चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ता अभी से ही कमर कस लें।

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी ने कहा कि राज्य में दो सितंबर से घर-घर रघुवर कार्यक्रम शुरू हो गया है। सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को केंद्रीय सरकार की योजना एवं उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं। 15 सितंबर को संथाल परगना में जनादेश यात्रा का शुभारंभ हुआ जो 25 सितंबर तक चलेगा। कोल्हान में 26 सितंबर से जनादेश यात्रा शुरू की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर घर-घर रघुवर अभियान चलाने का आहवान किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, जिला महासचिव गणेश माहली, सासंद प्रतिनिधि विजय महतो, मीरा मुंडा, प्रदीप चौधरी, संजय चौधरी समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.