Move to Jagran APP

तीरंदाज कोमोलिका का अर्जुन मुंडा ने बढ़ाया हौसला

संवाद सूत्र खरसावां स्पेन में आयोजित कैडेट व‌र्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में चैंपियन बनकर लौटी त

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 06:55 PM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 06:36 AM (IST)
तीरंदाज कोमोलिका का अर्जुन मुंडा ने बढ़ाया हौसला
तीरंदाज कोमोलिका का अर्जुन मुंडा ने बढ़ाया हौसला

संवाद सूत्र, खरसावां : स्पेन में आयोजित कैडेट व‌र्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में चैंपियन बनकर लौटी तीरंदाज कोमोलिका बारी का आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री सह भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने स्वागत किया। कोमोलिका रविवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से उनके घोड़ाबांधा स्थित आवास में भेंट की। चैंपियनशिप में अपने प्रदर्शन व अनुभवों को साझा किया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कोमोलिका का स्वागत किया। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने कोमोलिका का हौसला बढ़ाते हुए आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अपने स्तर से भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। अर्जुन मुंडा ने कोमोलिका के उज्जवल भविष्य को लेकर भी शुभकामनाएं दी। मौके पर सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा, झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष सह सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत मोहंती, सह सचिव उदय सिंहदेव, तीरंदाजी कोच सचिव हरेंद्र सिंह, विकास उपाध्याय, दुलाल स्वांसी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.