Move to Jagran APP

सड़क निर्माण की धीमी गति पर मंत्री नाराज

केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री सह खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने सोमवार को खरसावां रड़गांव रोड का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Aug 2019 06:03 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 06:46 AM (IST)
सड़क निर्माण की धीमी गति पर मंत्री नाराज
सड़क निर्माण की धीमी गति पर मंत्री नाराज

संवाद सूत्र, खरसावां : केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री सह खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने सोमवार को खरसावां दौरा के क्रम में प्रखंड के सीमावर्ती नारायणबेड़ा गांव पहुंचे। इस दौरान मंत्री अर्जुन मुंडा ने निर्माणाधीन खरसावां-रड़गांव सड़क का खरसावां से हुडांगदा तक चार जगहों पर रुक कर सड़क का निरीक्षण किया। सड़क निर्माण कार्य में हो रही विलंब पर मंत्री अर्जुन मुंडा ने असंतोष व्यक्त की। अर्जुन मुंडा ने निरीक्षण के दौरान लोगों से भी सड़क निर्माण के संबंध में जानकारी ली तो ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़ा किया। लोगों ने बताया कि खरसावां से हुडांगदा के बीच कुछ जगहों पर एक राउंड पीच डाला गया था, जो बारिश में बह गया। जगह जगह सड़क पर गड्ढा हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। अक्सर इस सड़क पर दुर्घटनाएं भी हो रही है। बताया गया कि पांच साल बाद भी सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूरे निर्माण कार्य की जांच होनी चाहिये। साथ ही निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने का निर्देश दिया। सांसद सह केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विभाग जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा करें। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को विकास योजनाओं में संवेदनशील हो कर कार्य करने की आवश्यकता है। मालूम हो कि खरसावां को एनएच-33 से जोड़ने के लिये करीब 54 करोड़ की लागत से खरसावां से रड़गांव तक सड़क का निर्माण पीडब्लूडी की ओर से किया जा रहा है। खरसावां-रड़गांव इस सड़क के बन जाने से खरसावां से रांची जाने के लिये लोगों को काफी सुविधा होगी। खरसावां से रांची की दूरी करीब 50 किमी कम हो जायेगी। मालूम हो कि इस दौरान मुख्य रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, बीस सूत्री प्रदेश समिति सदस्य शैलेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि विजय महतो आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.