Move to Jagran APP

संस्कृति व सभ्यता की पहचान है काली मंदिर : अर्जुन मुंडा

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को खरसावां के प्रसिद्ध पदमपुर काली मंदिर का दर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 07:08 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 07:08 PM (IST)
संस्कृति व सभ्यता की पहचान है काली मंदिर : अर्जुन मुंडा
संस्कृति व सभ्यता की पहचान है काली मंदिर : अर्जुन मुंडा

संवाद सूत्र, खरसावां : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को खरसावां के प्रसिद्ध पदमपुर काली मंदिर में माथा टेककर मां काली से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मां काली से क्षेत्र के लोगों की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि माता की कृपा हम सबों पर बनी रहे और माता जनहित में काम करने की शक्ति दें, यहीं माता से मन्नत मांगी है। श्री मुंडा ने कहा कि पदमपुर का यह मंदिर हमारी सभ्यता, संस्कृति व परंपरा की पहचान है। मुंडा ने कहा कि यह मंदिर व मेला दिन प्रतिदिन भव्यता की ओर बढ़ रहा है। यह मंदिर पूरे कोल्हान के लिए आस्था का केंद्र बन गया है। मंदिर का आकर्षण भी बढ़ा है। माता के आशीर्वाद से जन कल्याण का काम करना है। माता की कृपा सब पर बनी रहे, यही कामना है। मौके पर पूर्व विधायक मंगल सोय, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय ¨सहदेव, पूजा समिति के अध्यक्ष सुब्रत ¨सहदेव, अनिरुद्ध ¨सह, अक्षय मंडल, अनंत बेहरा, रघुनाथ ¨सह, थाना प्रभारी नर¨सह मुंडा आदि उपस्थित थे। इसके बाद पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने पदमपुर काली मेला का भी भ्रमण कर खरीदारी की। कांसा के वर्तन व मूर्ति बनाने वालों से मिल कर जानकारी ली। मेला के बाद खरसावां के बाजारसाही, बुढ़ीतोपा व माहलीमुरुप स्थित काली मंदिर पहुंच कर माता के दरबार में हाजिरी लगाई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.