Move to Jagran APP

महिलाओं को सशक्त होने की जरूरत : प्रमुख

खरसावां प्रखंड के आमदा मैदान में खरसावां आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा सह सह वर्ष गांठ का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 06:48 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 06:15 AM (IST)
महिलाओं को सशक्त होने की जरूरत : प्रमुख
महिलाओं को सशक्त होने की जरूरत : प्रमुख

संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां प्रखंड के आमदा मैदान में खरसावां आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा सह सह वर्ष गांठ का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रमुख नागी जामुदा ने किया। मौके पर प्रमुख ने महिलाओं के सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक सशक्तीकरण पर जोर दिया। महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज, राज्य व देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने ने कहा कि महिलाएं स्वरोजगार को अपना कर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकती है। प्रमुख ने गांवों में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर स्वयं सहायता समूहों के गठन पर जोर दिया। मौके पर वित्तीय वर्ष 2019-20 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के साथ साथ वित्तीय वर्ष 2020-21 का वार्षिक कार्य योजना भी तैयार किया गया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह व दो सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया गया। मौके पर जेएसएलपीएस के अनिल सिंह, अनीता सोय, लक्ष्मी हेंब्रम, सत्तीराजू, यमुना महतो आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान खरसावां कलस्टर से विभिन्न स्वंय सहायता समूहों के प्रतिनिधि पहुंची थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.