विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आदित्यपुर नगर निगम में अंकुर सिंह बने डिप्टी मेयर, एक वोट से मिली जीत

Published: Mon, 16 Mar 2026 03:03 PM (IST)

आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर चुनाव में वार्ड 18 के पार्षद अंकुर सिंह ने वार्ड 29 की अर्चना सिंह ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सरायकेला। आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड 18 के पार्षद अंकुर सिंह ने अपने  प्रतिद्वंद्वी अर्चना सिंह को महज एक मत से हरा दिया। मतगणना में अंकुर को 18 जबकि अर्चना को 17 मत मिले।

इस नतीजे ने निगम में चली आ रही सियासी खींचतान को विराम दे दिया। पहली बार चुनावी मैदान में उतरे अंकुर सिंह ने अपनी रणनीति और समर्थकों की एकजुटता से यह उपलब्धि हासिल की। वे वार्ड 18 से पार्षद चुने गए थे और सीधे डिप्टी मेयर का पद संभालने में सफल रहे।

Saraikela News

एक मत से अर्चना सिंह को उठाना पड़ा नुकसान

दूसरी ओर, वार्ड 29 से जीतकर आई अर्चना सिंह ने कड़ा संघर्ष किया। अंतिम गिनती में एक मत का नुकसान उन्हें महंगा पड़ गया। अंकुर ने जीत के बाद कहा, "यह सभी पार्षदों और आदित्यपुरवासियों की जीत है। हम विकास के नए आयाम गढ़ेंगे।"इस जीत से निगम में नई कार्यकारिणी गठित होगी। मेयर के साथ डिप्टी मेयर के रूप में अंकुर अब  विकास योजनाओं और नागरिक सेवाओं पर फोकस करेंगे।