एड्स है जानलेवा बीमारी, इसे मिटाना हम सबकी जिम्मेदारी
संसू गम्हरिया विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार को गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क
संसू, गम्हरिया : विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार को गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यक्रम आयोजित कर स्वास्थ्यकर्मियों को एड्स रोग के बारे में जानकारी दी गयी। स्वास्थ्य केंद्र के एड्स विभाग के अधिकारी नवीन कुमार ने एड्स मरीजों की देखभाल करने तथा खुद को सुरक्षित रखने के सम्बंध में बताया। इस मौके पर अस्पताल में मौजूद कई मरोजों की एड्स जांच भी की गई। इस मौके पर कई चिकित्सक व चिकित्साकर्मी उपस्थित थे।
पीएम आवास के लिए उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र
संसू, नीमडीह : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के लुपुंडडीह में दर्जनों लोग पीएम आवास योजना से वंचित हैं। उन्हें योजना का लाभ दिलाने के लिए सोमवार को आरपीआइ (ए) के प्रदेश संगठन सचिव ई. प्रवेश गोप ने सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। इसके अलावा उन्होंने पीएम आवास वितरण और योजना के तहत बन रहे मकानों में घोर अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाएगा चित्रगुप्त महासमिति
संसू, गम्हरिया : चित्रगुप्त महासमिति के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में सोमवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रत्नेश्वर सहाय ने की। इस दौरान चित्रगुप्त पूजनोत्सव के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अलावा चित्रांश समाज के बीच विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही, गुरुवार, तीन दिसम्बर को चित्रगुप्त भवन गम्हरिया में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर समिति के उपाध्यक्ष केएम श्रीवास्तव, महासचिव संजय कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अभय कुमार, सह सचिव कंचन कुमार सिन्हा, भूदेव वर्मा, बीके प्रसाद, मुकेश कुमार श्रीवास्तव समेत कई सदस्य उपस्थित थे।