Move to Jagran APP

सड़क किनारे धूप सेंक रहे दो भाइयों को ट्रैक्टर ने रौंदा

टांगरानी गांव में सड़क किनारे कुर्सी लगाकर बैठे दो भाइयों को बालू लदे ट्रैक्टर ने रौंद दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 06:46 PM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 06:46 PM (IST)
सड़क किनारे धूप सेंक रहे दो भाइयों को ट्रैक्टर ने रौंदा
सड़क किनारे धूप सेंक रहे दो भाइयों को ट्रैक्टर ने रौंदा

संवाद सूत्र, राजनगर : टांगरानी गांव में सड़क किनारे कुर्सी लगाकर बैठे दो भाइयों को बालू लदे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इससे दोनों भाइयों की हालत गंभीर हो गई। दोनों भाइयों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया है। घटना राजनगर- जुगसलाई मार्ग पर टांगरानी गांव में गुरुवार सुबह घटी।

loksabha election banner

सड़क के किनारे कुर्सी पर बैठकर धूप का मजा ले रहे लोगों पर अनियंत्रित ट्रैक्टर चढ़ गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें तत्काल टीएमएच जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है। दोनों आइसीयू में भर्ती हैं। दोनों की हालात गंभीर बताई जा रही है। हादसे में दो अन्य लोग बाल बाल बच गए। घटना सुबह करीब नौ बजे की है। जानकारी के अनुसार टांगरानी गांव में निर्मल राउत की शादी की पार्टी बुधवार रात को थी। पार्टी समारोह के बाद गुरुवार सुबह निर्मल राउत के 50 वर्षीय पिता गो¨वद चंद्र राउत एवं 47 वर्षीय चाचा सरोज राउत दोनों भाई घर के बाहर सड़क किनारे धूप का मजा लेते हुए शादी समारोह के बारे में चर्चा कर रहे थे। साथ में अन्य दो तीन लोग भी वहां बैठे थे। इतने में कोलाबड़िया की ओर से आ रहे बालू लदा ट्रैक्टर दोनों भाइयों को रौंद दिया। ट्रैक्टर का चक्का गो¨वद चंद्र राउत व उनके छोटे भाई सरोज राउत के शरीर पर चढ़कर पार हो गया। हादसा होते ही पास में खड़े लोग दौड़ कर आए और घायलों को उठाया। तुरंत गाड़ी का इंतजाम कर दोनों को टीएमएच भेजा गया। लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर उसे खंभे से बांध दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी जितेंद्र ¨सह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मातम में बदली खुशियां

रात में धूमधाम से शादी की पार्टी हुई। सुबह शादी की खुशी मातम में बदल गई। हादसे के बाद परिवार में मायूसी छाई है। महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार के मुखिया दोनों भाई अस्पताल में जीवन मौत से जूझ रहे हैं। दोनों की हालत नाजुक है।

ट्रैक्टर में लदा था अवैध बालू

ट्रैक्टर में अवैध बालू लदा था। पुलिस ने मौके पर चालक को बालू का चालान दिखाने को कहा तो दिखा नहीं पाया। बताया जा रहा कि ट्रैक्टर कोलबड़िया के अजय सामल का है। ट्रैक्टर एक किशोर चला रहा था। उसके पास ड्राइ¨वग लाइसेंस भी नहीं है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

कोलाबड़िया घाट से दिन रात होती बालू की ढुलाई

कोलाबड़िया और चापड़ा घाट से दिन रात माफियाओं द्वारा अवैध बालू की ढुलाई की जा रही है। ट्रैक्टर व डंपर से बालू की चोरी हो रही है। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि राजनगर जुगसलाई मार्ग पर रात में बालू की ढुलाई होती है। बालू लदे वाहन काफी रफ्तार से चलते हैं। वाहन चलाने वाले चालक जोर आवाज में साउंड बॉक्स बजाकर ट्रैक्टर चलाते हैं। इससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। खनन विभाग बालू चोरी रोकने में नाकाम साबित हो रही है। बाइक से गिरकर युवक घायल

राजनगर थाना क्षेत्र के चंवरबांधा गांव के समीप बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां इसका इलाज चल रहा है। घायल युवक संजय सोय सरगछीड़ा गांव का रहने वाला है। वह गम्हरिया प्रखंड के गंजिया में ड्यूटी करने जा रहा था। चंवरबांधा के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होने से वह गिर गया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका इलाज चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.