अनियंत्रित होकर बाइक रे¨लग से टकराई, सवार गंभीर
सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर संजय पुल के पास शनिवार देर रात एक बाइक सवार रेलिंग से टकरा गया।
जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर संजय पुल के पास शनिवार देर रात रे¨लग से बाइक टकराने से नोवाडीह गांव के सुदाम त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार रात लगभग 11.30 बजे की है।
जानकारी के अनुसार सरायकेला थाना के नोवाडीह टोला के केंदुडीह निवासी सुदाम त्रिपाठी पश्चिम ¨सहभूम के सोनुवा में बीआरपी के रूप में कार्यरत हैं। सुदाम प्रतिदिन सोनुवा ट्रेन से आवाजाही करते है। शनिवार रात लगभग साढ़े दस बजे सीनी रेलवे स्टेशन पर उतरकर बाइक से अपना घर केंदुडीह आ रहे थे। इस बीच सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर संजय पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रे¨लग से जा टकराई। इसमें सुदाम त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर एवं पैर में गंभीर चोटे लगी है। दुर्घटना में सुदाम का दाहिना पैर की हड्डी टूटकर लटक गई थी। घटना के बाद घायल सुदामा त्रिपाठी घटनास्थल पर तड़पने लगे। लगभग आधा घंटे बाद सड़क पर जा रहे दो व्यक्ति घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर सीकेसी एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायल सुदाम को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सुदाम त्रिपाठी को एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।