वैन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, बच्चे की मौत
संवाद सूत्र, राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर राजनगर थाना से करीब डेढ़ किमी दूर गुटुस
संवाद सूत्र, राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर राजनगर थाना से करीब डेढ़ किमी दूर गुटुसाई गांव के पास बुधवार को तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार पांच साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक महिला व पुरूष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना वुधवार सुबह करीब नौ बजे की है।
जानकारी के अनुसार पश्चिमी ¨सहभूम सोनुवा थाना क्षेत्र के ताईरा गांव के नागेश्वर नायक की पत्नी संगीता नायक अपने पांच वर्षीय पुत्र अमन नायक और 40 वर्षीय भांजा शरद नायक तीनों बाइक से पोटका थाना के कलिकापुर गांव जा रहे थे। बाइक शरद नायक चला रहा था। पीछे अमन नायक व उसकी मां संगीता नायक बैठी थीं। जैसे ही राजनगर के गुटुसाई गांव के पास पहुंचा हाता की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सामने से रौंद दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप वैन ने किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में पांच वर्षीय अमन नायक व शरद नायक गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। संगीता नायक दूर फेंका गई। घटना के आधे घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मौके से वैन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर पहुंचाया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अर्जुन सोरेन ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि शरद नायक की नाजुक हालात को देखते हुए उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया है, जबकि अमन ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। घटना के बाद अमन की मां संगीता का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।