फांसी लगाकर 45 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या
सरायकेला थाना अंतर्गत नारायणपुर गांव में शुक्रवार की रात कर्म सरदार (45) ने अपने घर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तत्काल परिवार वालों ने इस घटना की सूचना सरायकेला थाना को दी। इस घटना की सूचना मिलने पर सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया..
जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत नारायणपुर गांव में शुक्रवार की रात कर्म सरदार (45) ने अपने घर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तत्काल परिवार वालों ने इस घटना की सूचना सरायकेला थाना को दी। इस घटना की सूचना मिलने पर सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को शव सौंप दिया। मृतक की पत्नी लक्ष्मी सरदार ने बताया कि उसके पति की मानसिक स्थिति पिछले कुछ महीनों से ठीक नहीं थी। अक्सर शाम के समय वे अपने आप को घर में बंद कर लेते थे। बीती रात भी ऐसा ही हुआ। जब घर के लोग दरवाजा खोलने के आवाज लगा रहे थे तो दरवाजा नहीं खोला गया। उसके बाद घर वालों वे खिड़की से देखा तो जानकारी मिली कि उसके पति फंदे से लटके हुए हैं। हालांकि सरायकेला थाना की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। दुगनी में स्कूटी से गिरकर घायल हुए पति-पत्नी : शनिवार को सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर दुगनी स्थित आदर्श नगर के समीप स्कूटी अनियंत्रित होने से पति-पत्नी गिर गए। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में पति ए सुरेश (59) वर्षीय व पत्नी एवीएस लक्ष्मी (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। एबीएस लक्ष्मी के एक हाथ की हड्डी टूट गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों तमिलनाडु के निवासी हैं। फिलहाल सीनी में किराए के मकान में रह कर नौकरी करते हैं। इस घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सुरेश का इलाज चल रहा है। एवीएस लक्ष्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी स्कूटी से सीनी से टाटा जा रहे थे। इसी बीच दुगनी आदर्श नगर के समीप ने दुर्घटनाग्रस्त हो गए।